देवरिया: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्‍तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार की शाम पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इसमें 25 हजार के इनामी बदमाश को गोली लगी है जबकि एसओजी का एक सिपाही भी घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस को झांसा देकर फरार हो गए। गौरीबाजार के सिरजम चौराहे के पास बदमाशों के होने …

देवरिया। उत्‍तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार की शाम पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इसमें 25 हजार के इनामी बदमाश को गोली लगी है जबकि एसओजी का एक सिपाही भी घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस को झांसा देकर फरार हो गए।

गौरीबाजार के सिरजम चौराहे के पास बदमाशों के होने की सूचना पर गौरीबाजार पुलिस और एसओजी टीम ने शनिवार की शाम करीब चार बजे घेराबंदी की थी। इसी दौरान बाइक से जा रहे संदिग्धों को पुलिस ने रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायरिंग कर पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाश बाइक से सिरजम-पथरहट मार्ग की तरफ भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। 

भागते समय पुलिस फायरिंग में एक बदमाश को बाएं पैर में गोली लग गई। वह बाइक से गिर गया, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। इस दौरान एसओजी में तैनात सिपाही धनंजय भी घायल हो गए। पुलिस ने बाइक से गिरे बदमाश एकलाख वारसी को दबोच लिया। घायल बदमाश और सिपाही धनंजय को लेकर पुलिस जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंची।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र भी वहां पहुंच गए। एसपी ने बताया कि दबोचा गया बदमाश एकलाख वारसी पुत्र हसमुद्दीन शेख निवासी भरवलिया बरपार थाना रामपुर कारखाना का रहने वाला है। वह सीएसपी संचालक सर्वेश्वर पटेल हत्याकांड का मास्टर माइंड है। उसे पैर में गोली लगी है जबकि एसओजी के सिपाही धनंजय भी घायल हैं।

एसपी ने बताया कि दबोचा गया बदमाश 18 नवंबर को सीएसपी संचालक की हत्या और 5.40 लाख रुपए की लूट की घटना में शामिल था। उस पर पुलिस ने 26 नवंबर को 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इस मामले में पांच अन्‍य बदमाश पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। उन्‍हें 23 नवम्‍बर को जेल भेज दिया गया था।

संबंधित समाचार