उप मुख्यमंत्री ने जिले के विकास कार्यों का फीता काट किया शुभारम्भ, बोले :- आमजन को मिले बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अंबेडकरनगर : सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को जलालपुर का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में नवनिर्मित विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण किया और स्वर्गीय अनिरुद्ध सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हेंं भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।

बता दें कि डॉ. केएनएस मेमोरियल अस्पताल की अध्यक्ष और स्व. परिवार की पुत्री डॉ. मधुलिका सिंह के संयोजन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानाचार्य स्व. अनिरुद्ध सिंह परिवार के सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में किए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्व. परिवार का पूरा जीवन शिक्षा और समाज के लिए समर्पित रहा। उन्होंने स्व. परिवार के पुत्रों और पुत्री द्वारा समाज के प्रति किए जा रहे कार्यों की सराहना किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने अपने पिता के सपनों को साकार करने का बीड़ा उठाया और नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में आधुनिक प्रयोगशाला का निर्माण कर बच्चों को कुछ नया सीखने का अवसर दिया।

उपमुख्य मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान जलालपुर से लगाव होने का बखान करने के साथ-साथ इस विद्यालय के विकास के लिए पहल किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। इसके लिए आवश्यक संसाधन और स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पूर्व में समारोह को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश महामंत्री अर्चना मिश्रा, पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, त्रयंबक तिवारी, स्व. अनिरुद्ध सिंह के पुत्र अरुण कुमार सिंह, कॉलेज के प्रबंधक प्रसेन जीत वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कानून-व्यवस्था को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि योगी सरकार में बहू-बेटियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। राज्य में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश के दुश्मनों को समय आने पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री जिला अस्पताल के सीएमएस पर भडक़े, लगाई फटकार : मंगलवार को जलालपुर आए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पूर्व निश्चित कार्यक्रम के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों समेत जनपद के सभी सीएचसी प्रभारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर समीक्षा किया। महामाया मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के प्रधानाचार्य डॉ. आभास कुमार सिंह ने उप मुख्यमंत्री से सभा स्थल नरेंद्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर में मुलाकात कर उनका स्वागत किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आभास कुार सिंह और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित पटेल ने मुख्य चिकित्साधिकारी और अन्य आला अधिकारियों के साथ बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रधानाचार्य से मेडिकल कॉलेज की प्रगति के बारे में जानकारी दी। समीक्षा के दौरान दवाओं की आपूर्ति को लेकर जिला अस्पताल में नियुक्त सीएमएस डॉ. पीएन यादव को कड़ी फटकार लगायी। 

सभी अस्पतालों में लगेगा फायर सेफ्टी सिस्टम : जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने शिकायत किया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हंसवर अक्सर बन्द रहता है, जिस पर वहां के चिकित्सक प्रशांत सिंह को फोन लगाने को कहा तो उनका नंबर बन्द मिला। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि वह विभागीय कार्य के लिए कोर्ट गए हुए हैं। समीक्षा के बाद उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद के लोगों को उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवा मिले इसके लिए सरकार ने कई उठाएं हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अस्पतालों में फायर सेफ्टी सिस्टम लगवाने के लिए ऑडिट कराया जा रहा है, जिसकी नियमित समीक्षा भी हो रही है। उन्होंने लोगों की शिकातयें सुनीं और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए भरोसा दिलाया। उप मुख्यमंत्री ने पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी कराई। उन्होंने पांच पात्रों को गोल्डेन कार्ड भी दिया। वहीं साथ ही धात्री महिलाओं को पोषाहार और पांच क्षय रोगियों को पोषण पोटली सौंपी। उन्होंने लेबर रूम, ओपीडी समेत अन्य विभागों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद स्वस्थ्य कर्मचारियों ने राहत की सांस लिया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : बंगाल की महिला डॉक्टर से यौन शोषण करने वाले तांत्रिक को बचा रही पुलिस...पीड़िता ने CM से की शिकायत

संबंधित समाचार