Kanpur: पत्नी से झगड़कर गंगा में लगाई छलांग, मौत, सुबह नदी में उतराता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Kanpur: पत्नी से झगड़कर गंगा में लगाई छलांग, मौत, सुबह नदी में उतराता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर, अमृत विचार। घर में पत्नी से कहासुनी के बाद लेदर कारखाना कर्मी शुक्लागंज नया पुल से गंगा में छलांग लगा दी। परिजन रात भर तलाशते रहे। सुबह शव उतराता देख कैंट पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर बिलख पड़े। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुक्लागंज के इंदिरानगर निवासी 60 वर्षीय रमेश लेदर कारखाना में काम करते थे। परिवार में पत्नी सुशीला और चार बच्चे दीपक, विशाल, विक्रांत व कविता हैं। विशाल ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे पिता का मां से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह नाराज होकर घर से बाहर चले गए। काफी देर बीतने पर जब नहीं लौटे तो तलाश की गई, मगर कुछ पता नहीं चला। नाते-रिश्तेदारों सभी दोस्तों और परिचितों के यहां पता किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चला। फोन आया और नयापुल के पास आने को कहा। परिजन पहुंचे तो पिता का शव देखकर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बताया कि रमेश ने नदी में कूदकर जान दी है। 

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

दूसरी ओर दंपती में कहासुनी के बाद नाराज पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई और युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। कर्नलगंज बस्ती निवासी वंशीलाल वाल्मीकि सफाई कर्मी है। उनका 35 वर्षीय बेटा राहुल प्राइवेट स्कूल में सफाईकर्मी था। शनिवार रात उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इस पर नाराज होकर पूजा बेटियों को लेकर मायके घंटाघर चली गई थी। सुबह वह काम पर चले गए और रविवार अवकाश होने के कारण राहुल घर पर ही था। जब वह काम से लौटे तो बेटे का शव फंदे से लटका देखा। मौके पर पहुंची बजरिया पुलिस ने पूछताछ के बाद शव मोर्चरी भेजा। मायके से लौटी पूजा पति का शव देखकर फफक पड़ी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: नगर निगम ने परमट मंदिर कॉरिडोर का काम अधूरा छोड़ा, दूसरे चरण में होने वाले कार्य ठप, लोगों को हो रही परेशानी