Kanpur में पहले बेटे और फिर पिता ने किया रेप: मेयर बनवाने का दिया झांसा, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर की दरिंदगी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। मैं राजनीतिक पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष हूं। कानपुर से मेयर बनवा दूंगा। यह झांसा देकर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी के पिता ने भी दुष्कर्म किया। शारीरिक शोषण की शिकार महिला ने कोर्ट के आदेश पर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। 

चकेरी क्षेत्र की रहने वाली महिला के अनुसार वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात हनुमंत विहार के बाबानगर के रहने वाले आशुतोष मिश्रा से हुई। उसने खुद को एक राजनीतिक पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बताया। झांसा दिया कि वह उन्हें अपनी पार्टी से मेयर का टिकट देंगे और कानपुर का मेयर बनवाएंगे। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ पार्टी की बैठकों में ले जाने लगा। आरोप है कि जनवरी 2022 में उसे चुनाव प्रचार के लिए शहर से बाहर ले गया, जहां पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिया।

कुछ दिनों बाद आशुतोष घर में उनके पति और बच्चों के न होने पर आया और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शाारीरिक शोषण किया। उसने ऐसा कई बार किया। आजिज आकर उसने पूरी बात अपने पति को बताई और आरोपी के घर पहुंचे। वहां उसके पिता से शिकायत की तो उसके पिता अतुल मिश्रा ने धमकाया। पीड़िता ने सनिगवां चौकी में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी के पिता ने भी दुष्कर्म किया। जब विरोध शुरू किया तो 20 अगस्त 2024 को आरोपी पिता-पुत्र उनके घर पर आए और मारा-पीटा व स्कूटी तोड़ दी। चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, धमकाने समेत अन्य धाराओं में रिपेार्ट दर्ज की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: शादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर से रेप; शादी का दबाव डालने पर बुलंदशहर भागा आरोपी डॉक्टर, एफआईआर दर्ज

 

संबंधित समाचार