मिर्जापुर: दर्शन-पूजन कर घर लौट रही महिला की बाइक से गिरकर हुई मौत
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव स्थित हनुमान सिंह पटेल इंटर कालेज के सामने बना ब्रेकर महिला के लिए मौत का कारण बन गया। प्रयागराज जिले के कोरांव थानांतर्गत गुर्गी रत्योरा गांव निवासी राकेश दुबे अपनी पत्नी शकुंतला दुबे 40 के साथ सोमवार सुबह गड़बड़ा धाम दर्शन पूजन करने आए थे। दर्शन पूजन के …
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव स्थित हनुमान सिंह पटेल इंटर कालेज के सामने बना ब्रेकर महिला के लिए मौत का कारण बन गया। प्रयागराज जिले के कोरांव थानांतर्गत गुर्गी रत्योरा गांव निवासी राकेश दुबे अपनी पत्नी शकुंतला दुबे 40 के साथ सोमवार सुबह गड़बड़ा धाम दर्शन पूजन करने आए थे।
दर्शन पूजन के पश्चात दोपहर में बाइक से घर लौटने के दौरान जैसे पटेहरा गांव स्थित हनुमान सिंह पटेल इंटर कालेज के सामने पहुंचे तो बाइक तेजगति से होने कारण बाइक के उछलने से पीछे बैठी पत्नी शकुंतला अनियंत्रित होकर गिर पड़ी जिससे गंभीर रूप घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं बाइक चला रहे पति राकेश को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
ब्रेकर बना महिला के लिए काल
ग्रामीणों ने बताया कि ब्रेकर की ऊंचाई काफी होने के चलते आए दिन इस ब्रेकर पर बाइक सवार गिरकर घायल होते रहते हैं। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी योगेन्द्र पांडेय ने बताया कि ब्रेकर पर बाइक के उछलने से पीछे बैठी महिला की गिरने से मौत हो गई है। गाड़ी चला रहे पति को मामूली चोटें आई हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
