पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच PM मोदी से मिले डोभाल, तैयारियों की दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें मौजूदा तैयारियों और स्थिति से अवगत कराया। डोभाल की प्रधानमंत्री मोदी के साथ यह दूसरी बैठक करीब 40 मिनट तक चली। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों को हमले की स्थिति में प्रभावी रक्षा उपायों के लिए मॉक सुरक्षा अभ्यास आयोजित करने के निर्देश देने के एक दिन बाद हुई इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डोभाल और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने सोमवार को भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी और 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा स्थिति के बारे में उन्हें जानकारी दी थी।

इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे। प्रधानमंत्री ने पिछले कुछ दिनों में सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुखों के साथ कई बैठकें की हैं। उन्होंने केन्द्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति के सदस्यों के साथ भी बैठकें की हैं।

संबंधित समाचार