कासगंज: समुदाय विशेष के युवक का विवादित पोस्ट वायरल होने पर फैला आक्रोश

कासगंज: समुदाय विशेष के युवक का विवादित पोस्ट वायरल होने पर फैला आक्रोश

अमांपुर, अमृत विचार। कस्बा में समुदाय विशेष के युवक पर अपने फेसबुक अकाउंट पर विवादित पोस्ट अपलोड करने का आरोप लगा। पोस्ट जब वायरल हुई तो लोगों में आक्रोश फैल गया। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 

कस्बे के लोहिया नगर ददवारा के रहने वाले युवक पर विवादित पोस्ट अपलोड करने का आरोप लगा। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री अमित शाह व राणा सांगा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जब यह पोस्ट वायरल हुआ तो लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों के बीच इस विवादित पोस्ट को लेकर चर्चाएं होने लगीं। 

आरएसएस, विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी रोष जताया और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय बजरंग दल नगर अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने बताया कि आरोपी ने ये पोस्ट नगर का माहौल खराब करने के मकसद से डाली है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर थाने में दी है। तहरीर देने वालों में सुखवीर चौहान, गौरव यादव आदि शामिल हैं।