बहराइच: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बुजुर्ग महिला का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के खैरीघाट इलाके के एक गाँव में बुधवार को एक बुजुर्ग महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंडितपुरवा में बुधवार की सुबह प्रेमा देवी नाम की 60 वर्षीय वृद्ध महिला का घर के बाहर शव मिलने से परिजनो में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

जानकारी पर थाना प्रभारी जयदीप दुबे फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच साक्ष्य संकलन करते हुए स्थानीय लोगों व परिजनों से जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात