बरेली: बच्चे के सिर का ऑपरेशन हुआ था पेट का नहीं : डा. अनीस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। पीलीभीत के बच्‍चे की किडनी निकाले जाने के आरोपों का बेग हॉस्‍प‍िटल के डायरेक्‍टर डॉ. अनीस बेग ने खंडन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आरोपों का खंडन करते हुए मानहानि का दावा ठोकने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि सिर में चोट के चलते बच्‍चे के …

अमृत विचार, बरेली। पीलीभीत के बच्‍चे की किडनी निकाले जाने के आरोपों का बेग हॉस्‍प‍िटल के डायरेक्‍टर डॉ. अनीस बेग ने खंडन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आरोपों का खंडन करते हुए मानहानि का दावा ठोकने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि सिर में चोट के चलते बच्‍चे के सिर का ऑपरेशन किया गया था।

उसके बाद कई दिन वेंटीलेटर पर रखे जाने की वजह से कृत्रिम सांस देने के लिए ट्रैकस्‍टॉमी हुई थी। पेट का ऑपरेशन तो हुआ ही नहीं। सिर के ऑपरेशन के बाद बच्‍चा ठीक हो रहा था कि अचानक घरवाले उसे ले गए। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों को ट्वीट किया गया जिस पर एडीजी जोन ऑफिस से मामले की जांच सीओ सिटी प्रथम को सौंपी गई।

डॉ. बेग ने बच्‍चे के घरवालों के शिकायत करने पर कहा कि अस्‍पताल प्रबंधन ने मानवता के आधार पर बच्चे के छुट्टी करते समय 46 हजार रुपये भी कम किए। बच्‍चे के घरवाले खुद छुट्टी कराकर ले गए थे। बच्‍चा उस समय ठीक था और धीरे-धीरे रिकवरी कर रहा था। बताया कि बच्‍चे के पेट का तो कोई ऑपरेशन ही नहीं हुआ तो किडनी कैसे निकाली जा सकती है।

भर्ती होने के दसवें दिन घरवाले कहने लगे कि उनके पास पैसे का इंतजाम नहीं है, इसलिये बच्‍चे की छुट्टी कर दें। उनको बताया भी बच्‍चा ठीक हो जाएगा मगर वे उसे बिना सूचना दिए ले गए थे। कहना है कि बच्चे को डिस्चार्ज कराने के दूसरे दिन दोपहर को फोन आया और उन्होंने आरोप लगाया। कहा कि बच्चे के पेट पर किसी तरह कोई चोट या ऑपरेशन के निशान तक नहीं है। दूसरा उन्होंने कहा कि बच्चे का पोस्टमार्टम तक नहीं कराया गया है। इस संबंध में मैंने परिजनों को सीएमओ के यहां शिकायत करने के लिए कहा था, क्योंकि चिकित्सा क्षेत्र की शिकायतें वहीं होती है।

संबंधित समाचार