बदायूं: पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का शव...परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक शुक्रवार से लापता हो गए थे। परिजनों ने तलाश किया लेकिन कहीं पता नहीं चला था। शनिवार सुबह युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों में चीत्कार मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव भगता नगला का है। गांव निवासी संजीव (19) टेलर थे। वह शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे बिना किसी को बताए घर से चले गए थे। जिसके बाद वह लापता हो गए। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला। शनिवार को संजीव का शव सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में बिल्सी मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय के पास शीशम के पेड़ पर लटका मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। शिनाख्त करके युवक के परिजनों को सूचित किया। परिजन चीत्कार करते पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस युवक के आत्महत्या करने के कारण की जानकारी कर रही है

संबंधित समाचार