अयोध्या: तिलकोत्सव में हुई हर्ष फायरिंग, लड़की के चाचा को लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। तारुन थाना अंतर्गत नान्सा बाजार में तिलक उत्सव में हर्ष फायरिंग के चलते लड़की के चाचा को गोली लग गई। उनको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। गोसाईगंज थाना अंतर्गत ग्राम रेवड़ी से नानसा बाजार निवासी रणविजय सिंह के पुत्र अंकित सिंह का तिलक चढ़ाने आए थे। बीती शाम को तिलक उत्सव में हर्ष …

अयोध्या। तारुन थाना अंतर्गत नान्सा बाजार में तिलक उत्सव में हर्ष फायरिंग के चलते लड़की के चाचा को गोली लग गई। उनको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

गोसाईगंज थाना अंतर्गत ग्राम रेवड़ी से नानसा बाजार निवासी रणविजय सिंह के पुत्र अंकित सिंह का तिलक चढ़ाने आए थे। बीती शाम को तिलक उत्सव में हर्ष फायरिंग होने के कारण लड़की के चाचा योगेंद्र सिंह पुत्र बुद्धि सागर सिंह के कंधे में गोली जा लगी, जिसे शीघ्र जिला चिकित्सालय लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

वहीं लड़के के पिता रणविजय सिंह द्वारा तारुन थाने में तहरीर दे दी गई है अब यह देखना है कि पुलिस अभियुक्त को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

संबंधित समाचार