अमरोहा: डिप्टी सीएम से मिले अभिनव कौशिक, पीएचसी सैदनगली को सीएचसी बनवाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार: भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मुलाकात कर पीएचसी सैदनगली को सीएचसी बनवाने की मांग की। कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र होने चलते मरीजों क ईलाज के लिए सभी सुविधाएं नही मिल पा रही है।

बुधवार को भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मिले। बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आस-पास के लगभग 100 गांवों के मरीज आते हैं। मरीजों के ईलाज के लिए सभी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। चेयरमैन अनुकृति चौधरी ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अपग्रेड करवाने की मांग की। 

कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है, जिससे मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेडेशन होने से मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना सरकार की प्राथमिकता है और वह इस दिशा में काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अमरोहा: गंगा एक्सप्रेस-वे ने पकड़ी रफ्तार...सिर्फ एक किमी काम बाकी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी आरक्षण रहेगा सुरक्षित