एमएलसी चुनाव: जलालाबाद में 85 प्रतिशत हुआ मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जलालाबाद,अमृत विचार। विधान परिषद चुनाव के लिए मंगलवार को जलालाबाद तहसील के दो बूथों पर मतदान हुआ। जलालाबाद के अल्हागंज बूथ पर कुल 188 जबकि जलालाबाद तहसील परिसर स्थित बूथ पर कुल 124 मतदाताओं का वोट पड़ना था जिसके लिए प्रशासन ने एक दिन पहले से ही इंतजाम पुख्ता कर रखे थे। मतदान केंद्र पर …

जलालाबाद,अमृत विचार। विधान परिषद चुनाव के लिए मंगलवार को जलालाबाद तहसील के दो बूथों पर मतदान हुआ। जलालाबाद के अल्हागंज बूथ पर कुल 188 जबकि जलालाबाद तहसील परिसर स्थित बूथ पर कुल 124 मतदाताओं का वोट पड़ना था जिसके लिए प्रशासन ने एक दिन पहले से ही इंतजाम पुख्ता कर रखे थे। मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई। वहीं कोविड नियमों के पालन के लिए मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।

शासन से निर्गत निर्देशों के पालन में प्रत्येक मतदाता के हाथ सैनीटाइज कर उनको मतदान के लिए डिस्पोजल ग्लब्स दिए गए और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मतदान केंद्र में प्रवेश दिया गया। सभी कार्मिकों व मतदाताओं ने मास्क के साथ ही मतदान केंद्र में प्रवेश किया मतदान केंद्र से 200 मीटर की परिधि की सभी दुकानें बंद कर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया गया। जलालाबाद के कुल 124 मतों में से 102 वोट शिक्षक मतदाताओं द्वारा अपने पसंदीदा प्रत्याशी को दिए गए। इसके अतिरिक्त अल्हागंज बूथ पर कुल 188 वोटों में 144 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान केंद्र के बाहर उड़ी कोविड नियमों की धज्जियां
विधान परिषद चुनावों में प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा लगाई गई पोलिंग हेल्प डेस्क के आस पास कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। सोशल डिस्टेंस तो दूर की बात है अधिकतर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के मुंह पर मास्क तक नहीं था और जिन चार छः लोगों के पास मास्क था भी तो उन्होंने मास्क को ठोढ़ी के नीचे लगाया हुआ था। केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार के पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी कोरोना काल की उनकी अपनी सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी नियमों की अनदेखी करते नज़र आये। दिन भर पोलिंग हेल्प डेस्क पर पदाधिकारियों का आना जाना और स्थानीय कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। इसके अलावा मतदान केंद्र का निरीक्षण करने आये एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी का भी इस ओर ध्यान नहीं गया और वे मतदान केंद्र पर स्थिति का जायज़ा लेकर चले गए।

सपा और बीजेपी की टक्कर
कहने को तो विधान परिषद चुनाव में बरेली मुरादाबाद निर्वाचन खण्ड से दर्जनों दावेदारों ने अपनी किस्मत आजमाने के लिए पर्चा दाखिल किया हो, मगर उनमें कुछ एक के ही समर्थक व कार्यकर्ता मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान केंद्र के पास मतदाताओं के लिए हेल्प डेस्क लगाकर चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका अदा की। जिनमे बीजेपी के प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो, सपा समर्थित संजय कुमार मिश्र, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के चंदेल गुट प्रत्याशी रामबाबू शास्त्री, निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. विनय खंडेलवाल, आल टीचर्स इम्प्लॉई वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) पेंशन बचाओ मंच समर्थित हाजी दानिश अख्तर और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के शर्मा गुट प्रत्याशी सुभाष चंद्र शर्मा के कार्यकर्ता ही मतदान केंद्र के आस पास सक्रिय नजर आए।

सभी कार्यकर्ताओं में अपने अपने प्रत्याशी को जिताने का जुनून दिखाई दे रहा था मगर मतदान के अंत मे अधिकतर लोगों के जुबान पर बीजेपी और सपा प्रत्याशियों में चुनाव की बात सुनी जा रही थी। बाकी सभी की किस्मत का फैसला 3 दिसम्बर को सबके सामने होगा।

संबंधित समाचार