बदायूं के नागरिकों को मिलेगी राहत, जल्द सुधरेंगी सड़कें और नाले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने गुरुवार को नगर में नगर मजिस्ट्रेट प्रभारी ईओ सुरेशपाल के साथ शहर की जर्जर सड़कों का जायजा लिया। इसके साथ ही छह सड़का से गांधी ग्राउंड शिव मंदिर तक, टिकट गंज चौराहे से गोपाल टॉकीज तक, गांधी ग्राउंड शिव मंदिर से परशुराम चौक तक नाला निर्माण और पनवड़िया पुलिया का भी निरीक्षण किया। इस दौरान गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया।

सदर विधायक ने कहा शहर में जहां-जहां सड़कों की खस्ताहाल थी उन सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क बन जाने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय जनता को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जहां-जहां जो जो सड़के खराब हैं शीघ्र सभी सड़कें दुरुस्त कराई जाएंगी। निरीक्षण के दौरान अजय मथुरिया, मनोज गुप्ता, अनेकपाल पटेल जितेंद्र साहू, मोहित सक्सेना राजीव सागर, रवि कुमार एवं नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बदायूं: दवा लेने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

संबंधित समाचार