कासगंज: नहर में सेल्फी लेते वक्त डूबी गई थी महिला...एक दिन बाद शव फिरोजाबाद से बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। हजारा नहर में गुरुवार की शाम सेल्फी लेते समय नहर में डूबकर लापता हुई महिला का शव शुक्रवार को शाम चार बजे जनपद फिरोजाबाद के एका नहर पुल से बरामद हो गया। उसकी शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

जनपद बदायूं के कस्बा बिल्सी निवासी 30 वर्षीय शबाना पत्नी शाहने आलम कासगंज कोतवाली क्षेत्र के नदरई स्थिति हजारा नहर पिकनिक प्वाइंट पर गुरुवार की शाम को पहुंची। उसके साथ उसका पति और बच्चे भी थे। परिवार पहले मारहरा के दरगाह शरीफ पर पहुंचा। इसके बाद वह पिकनिक प्वाइंट पर पहुंचा। जहां महिला सेल्फी लेने लगी उसी दौरान वह नहर में गिर गई। रात्रि में पुलिस व गोताखोरों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं लगा।

शुक्रवार की दोपहर तक उसका पता नहीं लगा। गोताखोर और पीएसी बोट से उसकी खोजबीन करती रही। जानकारी एटा और फिरोजाबाद में भी दी गई, जहां नहर में उसकी तलाश की गई। शुक्रवार की शाम चार बजे उसका शव फिरोजाबाद के एका नहर पुल के समीप बरामद हो गई। फिरोजाबाद में पुलिस के द्वारा उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार