हैदरगढ़: भाजपा सरकार देश में लाई विकास की नई क्रांति: मेनका गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़, बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश मे विकास की एक नई क्रांति लाई है। भारतीय जनता पार्टी में ही सभी वर्गों का सम्मान सुरक्षित है यह पार्टी सत्ता में आने के बाद किसी के साथ भेदभाव ना कर केवल विकास के लिए काम करती है। उक्त बात पीलीभीत से सांसद भाजपा के …

हैदरगढ़, बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश मे विकास की एक नई क्रांति लाई है। भारतीय जनता पार्टी में ही सभी वर्गों का सम्मान सुरक्षित है यह पार्टी सत्ता में आने के बाद किसी के साथ भेदभाव ना कर केवल विकास के लिए काम करती है। उक्त बात पीलीभीत से सांसद भाजपा के वरिष्ठ नेत्री मेनका गांधी ने सुल्तानपुर जाते समय हैदरगढ स्थित निरीक्षण भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।

निजी कार्यक्रम में सुल्तानपुर जाते समय कस्बा हैदरगढ में पूर्व विधायक पंडित सुंदरलाल दीक्षित से उन्होंने भेंट वार्ता की। इस दौरान दीक्षित ने मेनका गांधी को बुके भेंट की। मेनका गांधी ने सुंदर लाल की कुशलता का हाल जाना फिर उनका काफिला वापस सुल्तानपुर के लिए कूच कर गया।

बता दें की पीलीभीत से सांसद निर्वाचित होने के बाद मेनका गांधी पहली बार हैदरगढ आईं। स्वागत के दौरान मुख्य रूप से पूर्व सभासद राकेश पाठक संजय तिवारी समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार