कासगंज: अलग-अलग बाइक हादसों में घायल हुए दो युवक, एक की हालत नाज़ुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार: जनपद में अलग-अलग हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक गंभीर घायल को अलीगढ़ रेफर किया गया है।

अमांपुर के महेशपुर निवासी 20 वर्षीय यशपाल अपने गांव से सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला गुलाबी जा रहा था। तभी गांव के समीप उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहीगरों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

धर्मपुर निवासी 27 वर्षीय बसंत कुमार कासगंज से अपने गांव जा रहा था। चाड़ी रोड पर शनिदेव मंदिर के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बसंत गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। डॉक्टर ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। 

ये भी पढ़ें- कासगंज: मकान का छज्जा गिरने से नीचे दबकर सास की मौत, बहू गंभीर घायल

संबंधित समाचार