फील्ड मार्शल बने पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर, शाहबाज सरकार ने किया प्रमोट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को भारत के साथ हालिया संघर्ष में सशस्त्र बलों का नेतृत्व करने के लिए मंगलवार को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया। सरकारी टेलीविजन चैनल की ओर से आई खबर में मुनीर को पदोन्नत करने का फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। सरकारी PTV ने कहा कि मंत्रिमंडल ने देश के ‘फील्ड मार्शल के रूप में जनरल आसिम मुनीर को पदोन्नत करने’ का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इसने कहा कि यह निर्णय भारत के साथ संघर्ष में उनकी ‘‘सफल भूमिका’’ के लिए लिया गया।

पाकिस्तान में फील्ड मार्शल का मतलब

फील्ड मार्शल सेना का वह पद है जिसमें सामान्यता केवल उन्हीं अधिकारियों को देते हैं जिन्होंने युद्ध जैसे हालातों में असाधारण नेतृत्व किया हो या जिनके सैन्य योगदान राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण हो। भारत समेत यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी भी शामिल हैं जो इस पद का उपयोग करते हैं। यह पद अलग-अलग देशों में अलग हो सकता है। यही वजह है कि भारत में यह पद पाकिस्तान से अलग है, जिसका महत्व ऐतिहासिक और राजनीतिक दृष्टि से समझा जा सकता है। पाकिस्तान की बात करें तो यहां इस रैंक को केवल एक बार ही प्रमोट किया जाता है और वह जनरल अयूब खान थे, जिन्हें 1959 में तब के राष्ट्रपति ने खुद को यह रैंक देने वाले एकमात्र व्यक्ति के रूप में मान्यता दी थी। यह औपचारिक रूप से दी जाने वाली उपाधि है जिसका उपयोग मुख्यतः प्रतीकात्मक था।

ये भी पढ़े : मोदी सरकार पर भड़की ब्रिटेन की शिक्षाविद, OCI कार्ड के रद्द होने पर फूटा गुस्सा

संबंधित समाचार