मुरादाबाद: पत्नी को मारने के लिए चलाई गोली, पड़ोसी के बेटे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर के हिमगिरि कालोनी लाइसेंसी बंदूक की गोली से मासूम की जान चली गयी। मासूम की मां को भी छर्रे लगे हैं। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पत्नी से विवाद में गोली चलाने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना के बाद पड़ोसी के घर में कोहराम …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर के हिमगिरि कालोनी लाइसेंसी बंदूक की गोली से मासूम की जान चली गयी। मासूम की मां को भी छर्रे लगे हैं। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पत्नी से विवाद में गोली चलाने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना के बाद पड़ोसी के घर में कोहराम है। पुलिस ने मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


घटना बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे की है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी खूब सिंह का पत्नी ममता से विवाद होने लगा। इसके बाद खूब सिंह लाइसेंसी बंदूक लेकर पत्नी को धमकाने लगा। दोनों में बात बढ़ गयी तो पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर गोली चला दी। गोली खूब सिंह पत्नी के बजाये बगल के छत पर पढ़ायी कर रहे पुनीत (7 वर्ष) पुत्र विजय कुमार और उसकी मां रचना को लग गयी। गोली से पुनीत गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी मां भी जख्मी हो गयी।

गोली चलने की आवाज सुनकर पुनीत की चाची आलिया छत पर पहुंची तो मां बेटे को लहूलुहान देखा। इसके बाद शोर मचाने लगी। जिसके बाद पड़ोसी मौके पर आ गये। विजय ने मोहल्ले वालों की मदद से आनन-फानन में दोनों को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल ले गया, जहां पर डाक्टरों ने पुनीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि मां रचना का अभी उपचार चल रहा है।


सूचना मिलते ही एसपी सिटी अमित आनंद, सीओ सिविल लाइंस कुलदीप सिंह गुनावत टीम संग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने आरोपी खूब सिंह को हिरासत में ले लिया। सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि खूब सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कालोनी में विजय सिंह के घर के सामने खूब सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। अधेड़ खूब सिंह पहले गैस रिफलिंग का करता था। इस मामले में आरोपी के बंदूक के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी।।

संबंधित समाचार