सिर्फ 9 दिनों में 1,032 करोड़ रुपये की कमाई, 'फाइनल डेस्टिनेशन 6' ने रच डाला सबसे 'डरावना' इतिहास!
Final Destination Box Office Collection Day 9: हॉलीवुड की मशहूर हॉरर फिल्म सीरीज 'फाइनल डेस्टिनेशन' की छठी किस्त 9 दिन पहले भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तगड़े मुकाबले के बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर डर का माहौल बनाते हुए शानदार कमाई की है।
'मिशन इंपॉसिबल' और 'रेड 2' जैसी फिल्मों के साथ-साथ हाल ही में रिलीज हुई राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' के सामने भी यह फिल्म अडिग रही। इसकी धमाकेदार कमाई का सिलसिला अब भी जारी है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है।
फाइनल डेस्टिनेशन 6: भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म की भारत में अब तक की कमाई को आप नीचे दी गई टेबल में दिन-प्रतिदिन के आंकड़ों के साथ देख सकते हैं। बता दें कि आज के आंकड़े सुबह 10:30 बजे तक के हैं और ये अंतिम नहीं हैं। इनमें बदलाव संभव है।
| दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (करोड़ में) |
|---|---|
| पहला दिन | 4.5 |
| दूसरा दिन | 5.35 |
| तीसरा दिन | 6.0 |
| चौथा दिन | 6.6 |
| पांचवां दिन | 2.75 |
| छठवां दिन | 2.85 |
| सातवां दिन | 2.09 |
| आठवां दिन | 2.1 |
| नौवां दिन | 1.69 |
| कुल योग | 33.93 |
फाइनल डेस्टिनेशन 6: वर्ल्डवाइड कमाई और बजट
'फाइनल डेस्टिनेशन 6' को लगभग 429 करोड़ रुपये (50 मिलियन डॉलर) के बजट में बनाया गया है। कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 121.17 मिलियन डॉलर यानी करीब 1,032 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह फिल्म इस फ्रेंचाइजी की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने तीसरी किस्त के 118.89 मिलियन डॉलर के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।
फाइनल डेस्टिनेशन के बारे में
दर्शक इस फिल्म को सांसें थाम देने वाली शानदार हॉरर मूवी बता रहे हैं। इंस्टाग्राम और एक्स पर फिल्म से जुड़ी कई रील्स वायरल हो रही हैं। इस फिल्म की खासियत यह है कि इसमें भूत-प्रेत की जगह 'मौत' को खलनायक के रूप में दिखाया गया है। फिल्म के दृश्य इतने डरावने हैं कि वे आत्मा तक को झकझोर देते हैं।
