रामपुर: ईंट भट्ठा मजदूर पर मिट्टी की ढांग गिरने से दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दढ़ियाल, अमृत विचार। ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने वाले मजदूर पर मिट्टी की ढांग गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

मामला चौकी क्षेत्र गांव मझरा मुवाना का है, जहां राजबाबू पुत्र राम किशन सिंह, हैदर अली के भट्ठे पर मजदूरी करता था। रविवार को ईंटों की ढंग गिरने के कारण मजदूर की दबकर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं परिजनों ने समाचार भेजे जाने तक तहरीर नहीं दी थी। मृतक अपने पीछे तीन लड़की और दो लड़के छोड़ गया है। वहीं ईंट भट्ठा स्वामी और मृतक की पत्नी के बीच समझौता होने की चर्चा है।

संबंधित समाचार