बिजनौर: तकिया और कंबल से खुला राज...पिता की हत्या में बेटा और मां गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मण्डावर, अमृत विचार। मण्डावर थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद के चलते एक युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त तकिया और कंबल भी बरामद कर लिया है।

20 मई को हिफजान अहमद ने मण्डावर थाने में सूचना दी कि उनके चाचा शहजाद अहमद की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी शगुप्ता परवीर, बेटे अम्मार, हम्माद और रिश्तेदार मौ. सलीम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

25 मई की सुबह पुलिस ने अम्मार और उसकी मां शगुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। अम्मार ने बताया कि पिता उन्हें और मां को अपनी संपत्ति से बेदखल करना चाहते थे। उन्होंने अखबार में भी इस बाबत नोटिस छपवाया था। उसने पिता के मुंह पर मुक्का मारा और फिर तकिया से उनका मुंह दबाया, जबकि मां ने कंबल से पैर लपेटे और दबाए रखा। कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज इस मामले की विवेचना कर रहे हैं। अन्य दो नामजद आरोपियों हम्माद और मौ. सलीम की भूमिका को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

गढ़वाल एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत
चांदपुर, अमृत विचार: चांदपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक की गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की रविवार की सुबह देहरादून जाने वाली सिद्धबली गढ़वाल एक्सप्रेसचांदपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच रही थी। एक युवक अचानक ट्रैक पर आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सरफराज निवासी मोहल्ला शाहचंदन, चांदपुर के रूप में हुई है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सरफराज ने ट्रेन के आगे जानबूझकर छलांग लगाई या हादसा हुआ।

 

संबंधित समाचार