Bareilly: शहर में बारिश का पूर्वानुमान...मगर गर्मी ने बहाया पसीना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में गुरुवार को दिन और रात के पारे में 2.5 डिग्री की गिरावट और बढ़ोतरी दर्ज की गई। आईएमडी की आधिकारिक बेवसाइट के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट के साथ 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इस दौरान सुबह 73 प्रतिशत और शाम को 59 प्रतिशत हवा में नमी दर्ज की गई। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी सप्ताह भर बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान औसतन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

 

संबंधित समाचार