बाराबंकी: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गई मासूम की जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ, बाराबंकी। झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज कराना एक मासूम को भारी पड़ गया। पीठ में फोड़े का ऑपरेशन कराने के नाम पर कथित झोलाछाप डॉक्टर ने अनगिनत इंजेक्शन लगा दिए। जिससे बच्ची बेहोश हो गई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर …

हैदरगढ, बाराबंकी। झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज कराना एक मासूम को भारी पड़ गया। पीठ में फोड़े का ऑपरेशन कराने के नाम पर कथित झोलाछाप डॉक्टर ने अनगिनत इंजेक्शन लगा दिए। जिससे बच्ची बेहोश हो गई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार पवन पुत्र राम मिलन निवासी केल्हनुवा थाना कोतवाली हैदरगढ़ द्वारा पुलिस में शिकायत की गई। जिसके अनुसार अनुष्का उम्र 3 वर्ष जिसे पीठ में गांठ जैसी कोई दिक्क्क्त थी। जिसके उपचार के लिए प्रार्थी ने आज दोपहर डॉ. जय किशन प्रजापति निवासी बघेलनपुरवा सहावर, जिनका क्लिनिक घर पर संचालित होता है प्रार्थी बेटी अनुष्का को वहीं ले गया था। जहां डाक्टर जय किशन प्रजापति द्वारा ऑपरेशन की बात कहते हुए अनुष्का को कई इंजेक्शन दिए गए। जिससे अनुष्का को झटके आने लगे।

उसके बाद पिता द्वारा मना किये जाने के बाद भी इंजेक्शन देते रहे। अनुष्का बेहोश हो गई। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे सीएचसी हैदरगढ लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की सूचना के बाद पुलिस में शिकायत करने का डाक्टर द्वारा विरोध किया जाने लगा व ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। बताते चले कि हैदरगढ समेत पूरे तहसील क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टरों की पौबारह है गली कूचों में फैले झोलाछाप डाक्टरो के यहां लोग उपचार कराने को मजबूर है ।

संबंधित समाचार