एमएलसी शिक्षक चुनाव: भाजपा समर्थित हरि सिंह ढिल्लो आगे
बरेली। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड सीट की जारी मतगणना में भाजपा समर्थित हरि सिंह ढिल्लो काफी मतों से आगे बताये जा रहे हैं। कुल कितने वोट मिले हैं यह स्थिति साफ नहीं है। अनुमानित प्रत्येक यानी बने आठ काउंटर पर 50 से 60 फीसदी मत से आगे रहने के आसार हैं। प्रथम चरण में स्थिति …
बरेली। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड सीट की जारी मतगणना में भाजपा समर्थित हरि सिंह ढिल्लो काफी मतों से आगे बताये जा रहे हैं। कुल कितने वोट मिले हैं यह स्थिति साफ नहीं है। अनुमानित प्रत्येक यानी बने आठ काउंटर पर 50 से 60 फीसदी मत से आगे रहने के आसार हैं। प्रथम चरण में स्थिति क्लियर हो सकती है।
काउंटर संख्या आठ पर एक मतपत्र की गलत गणना का आरोप लगाने पर अफसरों से एजेंट की बहस हो गई जिस पर अफसरों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। हरि सिंह ढिल्लो के बाद दूसरे स्थान पर कोई नहीं है। सभी लगभग एक समान स्थिति पर है। बताया जा रहा है कि कोई 20 कोई 10 तो किसी को 50 मत मिले हैं। सौ का आंकड़ा कोई पार नहीं कर सका है।
मतपेटी खुली तो मतपत्र के साथ मिले 50 रुपये के नोट
नियत समय पर संजय कम्युनिटी हॉल में मतपेटियों को खोलने और बंडल बनाने का काम शुरू हो गया। इसी दौरान मत पेटियों को खोलने में लगे कर्मचारियों के सामने एक वाकया ऐसा हुआ जब वह हैरान रह गए। एक मतपेटी को खोलने में मतपत्रों के साथ 50-50 के दो नोट मिले। तत्काल इसको कमिश्नर और डीएम से साझा किया गया। ऐसा माना जा रहा है कि मतपेटियों में मतपत्रों को रखने के दौरान किसी कर्मचारी की जेब से यह रुपए मतपेटी में ही गिर गए होंगे जोकि मतगणना के दौरान मत पेटी खोलने पर मिले।
कुल 8000
430 निरस्त
अब तक की स्थिति
प्रथम चरण का आंकड़ा है यह-
मेहंदी हसन- 73
संजय मिस्र- 1201
हरि सिंह ढिल्लो- 4453
अभिषेक द्विवेदी- 1
आशुतोष शर्मा- 23
हाजी दानिश अख्तर- 237
पीयूष सिंह राठौर- 7
पुष्पेंद्र कुमार- 2
बाल कृष्ण मिश्रा- 16
डॉ मेहताब अली- 38
डॉ राजेन्द्र गंगवार- 162
राम बाबू शास्त्री- 432
विनय खंडेलवाल- 138
डॉ सुनीत गिरी- 331
सुभाष चन्द्र शर्मा- 456
इससे पहले बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड सीट की मतगणना संजय कम्युनिटी हाल में बनाये गये मतगणना स्थल में सुबह 8 बजे से शुरू हो गयी थी। सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक भी पहुंचे। अधिकारियों की निगरानी में स्ट्रांग रूम की चाबी सुबह ट्रेजरी से संजय कम्युनिटी हाल लाई गयी थी।
इसके बाद मतपेटिका बाहर निकालकर खोली गयीं। मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद सुबह ही मौके पर पहुंच गये। मतगणना स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को सतर्कता से मतगणना कराने के निर्देश दिये हैं। एक दिसंबर को हुए मतदान में 36703 में से 26970 मतदाताओं ने वोट डाले।
मतदाताओं ने मेहंदी हसन, संजय कुमार मिश्र ‘गुरुजी’, डा. हरी सिंह ढिल्लों, अभिषेक द्विवेदी, आशुतोष शर्मा, हाजी दानिश अख्तर, पीयूष सिंह राठौर, पुष्पेंद्र कुमार, बाल कृष्ण, महताब अली, डा. राजेंद्र कुमार गंगवार, रामबाबू शास्त्री, विनय खंडेलवाल, सुनीत गिरि व सुभाष चंद्र शर्मा उम्मीदवार के लिए वोटिंग की थी।
