कासगंज : गैस सिलेंडर में लगी आग से तीन लोग झुलसे, मां-बेटा की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

खाना बनाते समय हुआ हादसा, आग लगने से लगभग 50 हजार का नुकसान

कासगंज, अमृत विचार। शहर के एक मकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसमें मां बेटा सहित तीन लोग झुलस गए। जिसमें मां ने दिल्ली ले जाते समय दम तोड़ दिया। जबकि बेटे की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं हादसे में झुलसे बालक की दिल्ली अस्पताल में उपचार हो रहा है।

सोरोंजी गेट स्थित नवाब मोहल्ला गली खाई वाली में हुस्नबानो (45 वर्ष), पत्नी फारूक घर में रविवार को खाना बना रही थीं। तभी सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर हुस्नबानो, उनका बेटा साहिल (16 वर्ष) और भतीजा हमजा (10 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय निवासियों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया। 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटनास्थल पर सदर क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान एवं थाना पुलिस ने पहुंचकर निरीक्षण किया और जिला अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना।

जब परिजन हुस्नबानों को दिल्ली ले जा रहे थे, तो उसने मार्ग में गभना के नजदीक रविवार की रात्रि दम तोड़ दिया। उसके बेटा साहिल और भतीजा हमजा को दिल्ली में एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। उसने सोमवार की सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बालक हमजा का दिल्ली अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें - कासगंज:  खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर मे लगी आग...तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

संबंधित समाचार