शाहजहांपुर: मां का आया होने वाले दामाद पर दिल...बेटी ने करा दी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। बेटी के लिए पसंद किए 23 साल छोटे लड़के से विधवा महिला को प्यार हो गया। दोनों की फोन पर बातें होने लगीं। जानकारी होने पर बेटी अपनी शादी से पीछे हट गई और उसने मां और अपने होने वाले पति की शादी को मंजूरी दे दी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। प्रकरण तब सबसे सामने आया, जब मंदिर में शादी कर महिला शनिवार को पति के साथ अपने घर पहुंच गई।

जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। बेटी के लिए रिश्ता तय करने गई मां (45) को ही होने वाले दामाद (22) से प्यार हो गया। मामला बंडा क्षेत्र का है। 45 वर्षीय महिला के पति का तीन साल पहले निधन हो गया था। महिला के तीन बेटे और 20 वर्षीय एक बेटी है। वह अपनी बेटी के लिए रिश्ता देख रही है। इसी दौरान उसने महानगर के एक मोहल्ले में लड़का देखा। महिला ने होने वाले दामाद का मोबाइल नंबर ले लिया और दोनों में बात होने लगी। 

दोनों के बीच लगातार हो रही बातचीत प्यार में बदल गई। धीरे-धीरे महिला की बेटी समझ गई कि मां और उसके होने वाले दामाद के बीच क्या खिचड़ी पक रही है। पूछने पर मां ने बेटी को पूरी बात बता दी। विरोध करने की बजाय बेटी ने मां का साथ दिया। वह अपनी शादी से पीछे हट गई और उसने मां से कहा कि आप शादी कर लो। मेरी अभी उम्र है, मेरी शादी आगे चलकर हो जाएगी। बेटी की सहमति के बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। सोमवार को जब महिला अपने नए पति को गांव लेकर पहुंची, तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। यह शादी अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि एसओ बंडा ने प्रकरण की जानकारी होने से इनकार किया है।

संबंधित समाचार