पीलीभीत: पति से विवाद के बाद नहर में कूदी महिला..जानिए कैसे बची जान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

माधोटांडा, अमृत विचार। पति से हुई कहासुनी के बाद एक महिला ने खुदकुशी की कोशिश की। नहर में पहले से नहा रहे युवकों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। उसे घर भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

घटना शुक्रवार शाम की है। माधोटांडा क्षेत्र के कस्बा कलीनगर की रहने वाली एक महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद गुस्से में महिला घर से निकल आई। फिर तीन सौ मीटर की दूरी पर हरदोई ब्रांच नहर पुल पर पहुंची और नहर में छलांग लगा दी। नहर में पहले से कई लोग नहा रहे थे। महिला के छलांग लगाते ही उनके होश उड़ गए। शोर पर अन्य लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद नहीं रहे लोगों की मदद से महिला की जान बचाई जा सकी। पुलिस ने महिला से जानकारी की। परिजन भी आ गए। महिला को समझा बुझाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: 12 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला निकला हिस्ट्रीशीटर, जुटाई क्रिमिनल हिस्ट्री...16 मुकदमे निकले दर्ज 

संबंधित समाचार