Ukraine-Ukraine War: रूसी ड्रोन और मिसाइलों ने खारकीव को बनाया निशाना, तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। रूस ने यूक्रेन के खारकीव शहर को निशाना बनाकर शनिवार को ड्रोन और मिसाइल से बड़े पैमाने पर हमले किए जिनमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय यूक्रेनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रूसी बमबारी में घातक हवाई ‘ग्लाइड बम’ भी इस्तेमाल किए गए।

खारकीव के मेयर इगोर तेरेखोव ने बताया कि हमले में 18 अपार्टमेंट इमारत और 13 निजी घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने प्रारंभिक आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि रूस ने इन हमलों में 48 शाहेद ड्रोन, दो मिसाइल और चार हवाई ‘ग्लाइड बम’ का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने बताया कि हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य लोग घायल हो गए। 

संबंधित समाचार