बदायूं : प्याऊ में आए करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

शनिवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे प्याऊ से पानी पीने के दौरान हुआ हादसा

बदायूं : प्याऊ में आए करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

विजय नगला, अमृत विचार। प्याऊ में आ रहे करंट की चपेट में आकर युवक झुलस गया। युवक को बरेली के अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी प्रेमवीर (22) पुत्र अशोक कुमार शनिवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे किसी काम से पास के गांव किशोरपुर गए थे। उनके परिजनों के अनुसार वह गांव में लगे सरकारी प्याऊ पर पानी पीने चले गए। जिसमें करंट आ रहा था। पानी पीने के लिए प्याऊ पकड़ते ही प्रेमवीर करंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों डंडे से उन्हें प्याऊ से दूर किया। वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। युवक को बरेली के निजी अस्पताल ले गए। जहां युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिनावर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि करंट से युवक की मौत की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

ये भी पढ़ें - बदायूं : सड़क हादसे में बाइक सवार रोडवेज बस के परिचालक की मौत, एक घायल