देश के शीर्ष 10 पुलिस थानों की घोषणा, मुरादाबाद का कांठ 8वें स्थान पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को साल 2020 के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में मणिपुर का थाना थौबल शीर्ष पर है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का कांठ थाना आठवें स्थान पर है। राज्यजिला1मणिपुरथौबल2तमिलनाडुसलेम सिटी3अरुणाचल प्रदेशचांगलांग4छत्तीसगढ़      सूरजपुर5गोवादक्षिण गोवा6अंडमान और निकोबार द्वीप समूहउत्तर और मध्य अंडमान कालीघाट7सिक्किमपूर्वी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को साल 2020 के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में मणिपुर का थाना थौबल शीर्ष पर है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का कांठ थाना आठवें स्थान पर है।

राज्यजिला
1मणिपुरथौबल
2तमिलनाडुसलेम सिटी
3अरुणाचल प्रदेशचांगलांग
4छत्तीसगढ़      सूरजपुर
5गोवादक्षिण गोवा
6अंडमान और निकोबार द्वीप समूहउत्तर और मध्य अंडमान कालीघाट
7सिक्किमपूर्वी जिला      पाकयोंग
8उत्तर प्रदेशमुरादाबाद कांठ 
9दादर और नगर हवेली      दादर और नगर हवेली       खानवेल 
10तेलंगानाकरीमनगर       जम्मीकुंटा टाउन पीएस 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के कच्‍छ में साल 2015 में डीजीपी रैंक के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि पुलिस थानों के चयन के लिए उपयुक्‍त मानकों को बनाया जाना चाहिए और लोगों से थानों के बारे में प्राप्‍त प्रतिक्रि‍या के आधार पर उनके प्रदर्शन का आकलन किया जाए। इस साल यह सर्वे कोरोना काल जैसे कठिन समय में गृह मंत्रालय की देखरेख में कराया गया है।

हालांकि सरकार की तरफ से जारी दिशानिर्देशों के तहत यह सर्वे किया गया और थानों की रैंकिंग की गई। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले हजारों पुलिस थानों का सर्वे किया गया जिसके बाद यह लिस्ट तैयार की गई है। इनमें कई दूर दराज के पुलिस स्टेशन शामिल हैं।

लक्ष्य था कि देश के 16,671 थानों में से देश के 10 सबसे बेहत पुलिस स्टेशन का चयन किया जाए। इनका चयन आंकड़ों के अध्य्यन और लोगों की राय जानने के बाद किया गया है। इन थानों की लिस्ट संपत्ति अपराध, महिलाओं के खिलाफ अपराध, दुर्बल जनों के खिलाफ अपराध और लापता लोगों और मृतकों के मामलों के आधार पर किया गया है।

•महिलाओं के प्रति अपराध
•समाज के कमजोर वर्गों के प्रति अपराध
•गुमशुदा लोग, खोजे गए लोग लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी हैं और अज्ञात शव
अंतिम मानक को इसी वर्ष शुरू किया गया है। प्रत्‍येक राज्‍य से शुरू में जिन पुलिस थानों का चयन किया गया था उनकी संख्‍या इस प्रकार है-
•प्रत्‍येक राज्‍य जहां 750 से अधिक पुलिस थाने हैं, 3 पुलिस थानों का चयन
•सभी राज्‍यों और दिल्‍ली से दो थानों का चयन
•प्रत्‍येक संघ शासित प्रदेश से एक थाने का चयन
रैंकिंग प्रक्रिया के अगले चरण के लिए 75 पुलिस थानों को चुना गया।


संबंधित समाचार