दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: सूटकेस में मिली नाै साल की बच्ची की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आंशका

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

The dead body of the girl in the suitcase : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की हदें पार कर देने वाली घटना सामने आई है। पड़ोसी के घर से बरामद हुए सूटकेस में बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और यौन उत्पीड़न एवं हत्या का आरोप लगाया है।

शुक्रवार शाम को बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बच्ची को बर्फ देने के बहाने पड़ोसी के घर बुलाया गया था, जहां उसका शव सूटकेस में पाया गया। प्रथम दृष्टया चिकित्सकों ने बच्ची के चेहरे पर चोटें देखीं और यौन उत्पीड़न की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस के दल गठित किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत के कारण की पुष्टि की जा सके। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

स्थानीय लोगों का आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों ने सड़क जाम कर दी और न्याय की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इलाके में व्याप्त तनाव को देखते हुए कई दुकानदारों ने अपने दुकान बंद कर दीं। आम आदमी पार्टी ने इस मामले को लेकर दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी सरकार की आलोचना की। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था को भाजपा ने खराब कर दिया है।

न्याय की मांग

पीड़िता की मां बेहद दुखी और गहरे सदमे में है। एक पड़ोसी ने बताया कि वह रो रही थी और चिल्ला रही थी 'मेरी बेटी को वापस लाओ'। पीड़िता के पिता ने कहा कि वह बहुत दुखी हैं और जब तक आरोपी को सजा नहीं मिल जाती, वह चैन से नहीं बैठेंगे। स्थानीय निवासी इमरान खान ने कहा कि पुलिस को आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम आरोपी के लिए मृत्युदंड चाहते हैं। एक अन्य स्थानीय निवासी सलमान ने आरोपी के पुलिस एनकाउंटर की मांग की।

यह भी पढ़ें:- मुजफ्फरनगर में दो बच्चियों से दुष्कर्म: बकरीद पर घर से घुमने गई थी लड़कियां

 

संबंधित समाचार