फेसबुक पर दोस्ती पड़ी भारी, युवती को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
गजरौला। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक पर बुधवार को गजरौला स्थित एक होटल में दुष्कर्म करने का आरोप है। फेसबुक पर दोनों की जान पहचान हुई थी। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। मुरादाबाद …
गजरौला। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक पर बुधवार को गजरौला स्थित एक होटल में दुष्कर्म करने का आरोप है। फेसबुक पर दोनों की जान पहचान हुई थी। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
मुरादाबाद निवासी एक युवती की 15 दिन पहले अमरोहा के मोहल्ला तलवार शाह निवासी मोईन आजम नाम के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई। फेसबुक पर चैट के दौरान ने एक-दूसरे को अपने मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान कर दिया और दोनों की फोन पर बात होने लगी। 15 दिन में ही दोनों का प्यार परवान चढ़ने और बात शादी तक पहुंच गई।
युवती का आरोप है कि युवक ने बुधवार को उसे मिलने के लिए बुलाया तो वह उससे मिलने के लिए गजरौला पहुंच गई। इस पर युवक उसे नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद आरोपी कुछ देर में आने की बात कहकर उसे होटल में छोड़कर फरार हो गया। काफी देर तक युवक होटल नहीं पहुंचा तो युवती ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर अमरोहा के तलवार शाह मोहल्ला निवासी मोईन आजम के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
होटल की सीसीटीवी फुटेज देखी जाएगी
गजरौला प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि जिस होटल में युवती दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। उस होटल की सीसीटीवी फुटेज चेक की जाएगी। इससे जानकारी हो सकेगी कि युवक युवती को होटल में ले गया था या नहीं। इसके अलावा और भी कई पहलुओं पर जांच की जाएगी।
