जौनपुर: डीएम ने तीन एसडीएम के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल, देखें लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने सोमवार को तीन उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल का आदेश दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट केराकत सुनील कुमार भारती को उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट मडियाहूं बनाकर भेजा गया है।

उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट शाहगंज राजेश चौरसिया को उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट केराकत और उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट मड़ियाहूं कुणाल गौरव को उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट को शाहगंज बनाया गया है। स्थानांतरित तीनों उप जिलाधिकारियों ने आज ही अपने अपने स्थानांतरित तहसीलों में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं।  

संबंधित समाचार