इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा, पहुंची पीएसी
महिला के पति ने डॉक्टर पर लगाया गलत इंजेक्शन देने का आरोप, दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
Uproar in hospital over woman's death : शहर के रामायनी नर्सिंग होम में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के पति ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। इस दौरान महिला के परिजनों और अस्पताल स्टाफ तथा डॉक्टर के बीच नोंकझोक हुई।
अस्पताल में हंगामा होने की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पीएसी पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने हंगामा काट रहे महिला के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं महिला के पति ने डॉक्टर और स्टॉफ के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई बात कह रही है।
कुवंरगांव थाना क्षेत्र के गांव बावट 25 वर्षीय महिला उर्वेशा के ऊपर दूध निकालते समय 22 मई को गाय गिर गई थी। उसके ऊपर गाय के गिरने से उसका पैर टूट गया। परिजन ने उस रामायनी अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पैर में प्लास्टर लगाया। सोमवार को परिजन उर्वेशा को लेकर रामायनी अस्पताल पहुंचे थे। महिला को देखने के बाद डॉक्टर ने स्टाफ को दर्द निवारक इंजेक्शन लगाने के लिए कह दिया। इंजेक्शन लगने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए।
परिजन अस्पताल से निकलकर एक किलोमीटर दूर ही पहुंचे थे कि उसकी तबीयत खराब हो गई। महिला को उल्टियां होने लगीं। महिला की तबीयत खराब होने पर उसके पति जसवीर उसे दोबारा से अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। जिस पर उसके महिला ने पति ने डॉक्टर और वहां के स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू हो गया। महिला की मौत होने की जानकारी पर अन्य परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। हंगामा होने पर अस्पताल में भीड़ बढ़ती चली गई। इसी बीच डॉक्टर और वहां का स्टाफ फरार हो गया।
इसी बीच किसी ने किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। अधिक संख्या में अस्पताल के अंदर और बाहर लोग जमा होने की सूचना पर भारी पुलिस बल और पीएसी वहां पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं महिला के पति जसवीर ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई को पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही सीएमओ को भी शिकायती पत्र भेजा गया है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय के मुताबिक, महिला का इलाज कई दिनों से चल रहा था। मौत किस कारण हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी। तहरीर ले गई है। लोग भी कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद शांत हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- Tiger terror : पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले जारी, 27 दिनों में 5 लोगों की जान गई
,
