बाराबंकी: दो महिलाओं के फांसी पर लटके मिले शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बड्डूपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। विकासखंड निदूरा के घुंघटेर थाना क्षेत्र में वृद्वा सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाओं का शव उनके कमरे में साड़ी के फंदे से लटकते हुए मिले। एक मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरे मामले में परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना …

बड्डूपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। विकासखंड निदूरा के घुंघटेर थाना क्षेत्र में वृद्वा सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाओं का शव उनके कमरे में साड़ी के फंदे से लटकते हुए मिले। एक मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरे मामले में परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

पहली घटना घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम पल्टूपुर मजरे पिड़सावां की है। यहां के निवासी छोटू की पत्नी रेखा 30 वर्ष का शव बुधवार शाम कमरे में साड़ी से बने फंदे से छत पर लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के ग्राम जमोलिया में हुई। यहां प्यारे लाल गौतम की पत्नी रामकली 62 वर्ष का शव गुरुवार सुबह उसके कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि महिला ने बीमारी से तंग आकर ऐसा कदम उठाया।

घुंघटेर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जमोलिया में हुई वृद्धा की मौत की घटना की उन्हें जानकारी नहीं है जबकि पल्टूपुर की घटना की उन्हें जानकारी है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार