बरेली: विश्व विकलांग दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों से बच्चों ने मोहा मन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। रोटरी क्लब बरेली नार्थ एवं इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली न्यू नार्थ द्वारा संचालित मानसिक विकलांग बच्चों का स्कूल पूजा सेवा संस्थान डीडीपुरम बरेली में गुरुवार को विश्व विकलांग दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व महापौर डॉ. आईएस तोमर एवं रोटरी के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोटेरियन पीपी सिंह ने संयुक्त रूप …

बरेली,अमृत विचार। रोटरी क्लब बरेली नार्थ एवं इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली न्यू नार्थ द्वारा संचालित मानसिक विकलांग बच्चों का स्कूल पूजा सेवा संस्थान डीडीपुरम बरेली में गुरुवार को विश्व विकलांग दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व महापौर डॉ. आईएस तोमर एवं रोटरी के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोटेरियन पीपी सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इस दौरान शिरीष गुप्ता ने बताया कि विश्व विकलांग दिवस 1992 से अनवरत रूप से पूरे विश्व में चल रहा है। इसमें बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के तौर पर मेहनत की जाती है। बताया कि विद्यालय का छात्र अर्पण शर्मा के लिए राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार देने की घोषणा की गई है कि उसमें एक प्रमाण पत्र एवं ₹25.000 नकद देने की घोषणा की है। वास्तव में विद्यालय प्रशासन बधाई का पात्र है। कार्यक्रम में संस्थान के संयुक्त सचिव रोटेशन शिरीष गुप्ता, राजपाल सिंह, हर्ष सक्सेना, सीएल गंगवार, जगन पाल गंगवार, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।

दिव्यांग दिवस पर राजकीय संकेत विद्यालय में बांटे गए उपकरण
दिव्यांग दिवस पर गुरुवार को राजकीय संकेत विद्यालय के छात्रा परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीसी रंजन गोयल मौजूद रहे। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के लिए 25 ट्राईसाइकिल, 70 व्हीलचेयर, 90 कानों की मशीनें, 10 बैसाखी, 5 ब्लैडस्ट्रिक और 3 कैलीपरों को बांटा गया। नि:शुल्क उपकरण पाकर दिव्यांग बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उपहार लेने के बाद चेहरे की चमक देखकर उनके खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता था।

संबंधित समाचार