बदायूं: रिश्वत मांगने के आरोप में भूड़ा भदरौल चौकी इंचार्ज निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव भूड़ा निवासी चंदन सिंह उर्फ भूरे ने आईजी से शिकायत करते बताया कि दो मई की रात उनके भाई वेद प्रकाश रखवाली करने के लिए खेत पर गए थे। 

रास्ते में उनके गांव के चार लोगों ने मारपीट की थी। जिससे उसके कूल्हे की हड्डी टूट गई। उसे चाकू मारकर घायल किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 16 मई को रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोप है कि विवेचना के दौरान भूड़ा भदरौल के चौकी इंचार्ज प्रदीप दुबे ने धाराएं बढ़ाने के एवज में 30 हजार रुपये की मांग की। पांच हजार रुपये ले भी लिए थे। आईजी के आदेश पर चौकी इंचार्ज का निलंबित कर दिया गया है।

गैर जमानती वारंट के लिए पुलिस ने दिया प्रार्थना पत्र
 जिले के सैकड़ों लोगों के करोड़ों रुपये लेकर भाग चुकी अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी से रुपये न मिलने की वजह से लोग परेशान हैं। उनकी मेहनत की कमाई कंपनी के ले जाने के चलते परिवारों में कलह होनी शुरू हो गई है। लोगों की परेशानी का समझते हुए पुलिस ने भी कंपनी के मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने कंपनी के दो मालिकों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। अब पुलिस ने कंपनी मालिक के तीसरे भाई के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने को प्रार्थना पत्र दिया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वारंट जारी हो जाएगा।

 

संबंधित समाचार