संभल: भीषण गर्मी में बिलबिलाए लोग...पंखे-कूलर भी हुए फेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। संभल में भीषण गर्मी के चलते न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात को सुकून से नींद आ रही है। आलम यह है कि पंखे और कूलर फेल हो चुके हैं। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा तो लोग बिलबिला गए। शाम के वक्त भी माथे से पसीना टपकता रहा।

गुरुवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप के कारण दिक्कतें बढ़ी रहीं। लोगों ने कामकाज शुरू किया तो पसीने में तरतबर हो गए। समय बढ़ने पर गर्मी तेवर दिखाने लगी। दोपहर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। उस वक्त पंखे और कूलर भी उम्मीद पूरी नहीं कर सके। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर सन्नाटे का माहौल बना रहा। 

जरूरी काम से निकले लोगों ने धूप से बचने के लिए चेहरे और सिर को कपड़े से ढका तो महिलाओं और युवतियां ने छातों का सहारा लिया। हालात यह रहे कि पानी और शीतल पेय पदार्थ पीने के पांच मिनट में ही गला सूखता रहा। सिर भी चकराने के हालात बने। शाम के समय भी भीषण गर्मी में लोग परेशान दिखाई दिए।

संबंधित समाचार