लखनऊ विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव बने सूर्यकांत, संभालेंगे कार्यभार
लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय में नए कुलसचिव सूर्यकांत को बनाया गया है। इससे पहले वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव रहे हैं। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य विश्वविद्यालय सेवा में कार्यरत चार सहायक कुलसचिवों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से किया गया है। शासन के आदेशानुसार इन स्थानांतरणों का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता और कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।
हिमांशु शुक्ला को सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से छात्रपति साहू जी महाराज कानपुर भेजा गया है। विनायक धर दूबे को भी सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय भेजा गया है। शासन द्वारा सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तात्कालिक रूप से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार ग्रहण प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराएं। यह आदेश राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय कार्यहित में जारी किया गया है, जिससे विश्वविद्यालयों में कार्य संचालन और समन्वय को सुदृढ़ किया जा सके।
यह भी पढ़ेः World Blood Donor Day: इन्हें है रक्तदान कर दूसरों की जान बचाने का जुनून, दूसरों को भी कर रहे प्रेरित
