जानें NTA कब जारी करेगा CUET UG 2025 परीक्षा की आंसर-की, अभी से नोट कर लें जरूरी बातें 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः CUET UG 2025 की परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार अब बस आंसर-की के आने का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी की NTA जल्द ही प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगी। इसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर देख सकेंगे। हालांकि, प्रोविजनल आंसर-की की रिलीज डेट की अभी तक आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जानकारी के लिए बता दें कि आंसर-की जारी होने पर उम्मीदवारों को इसे चेक करने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। आंसर-की के साथ NTA उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी करेगा।
 
आंसर-की कैसे चेक करें
 
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आंसर-की चेक कर सकेंगे:
 
  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर संबंधित आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगे गए क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
  4. इसके बाद प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. आंसर-की चेक करें और डाउनलोड करें।
  6. अंत में इसका प्रिंटआउट ले लें।
आपत्ति विंडो
 
NTA आंसर-की जारी करने के साथ ही आपत्ति विंडो भी खोलेगा। असंतुष्ट उम्मीदवार निर्धारित समय में आंसर-की को चुनौती दे सकेंगे। इसके लिए प्रत्येक प्रश्न के लिए ₹200 की गैर-वापसी योग्य फीस देनी होगी। आपत्ति विंडो बंद होने के बाद, विषय विशेषज्ञ आपत्तियों की समीक्षा करेंगे। वैध आपत्तियों को अंतिम आंसर-की तैयार करते समय ध्यान में रखा जाएगा। NTA अंतिम आंसर-की के आधार पर CUET UG परिणाम घोषित करेगा।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वे सभी नवीनतम अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय नजर रखें।
 

यह भी पढ़ेः बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश से आक्रोशित शिक्षक, संगठन जमकर कर रहे विरोध, जानें क्या है ये 50 से कम छात्रों वाला नया रूल

संबंधित समाचार