Bareilly: चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट...तापमान में गिरावट जारी

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। मौसम विभाग ने जिले में चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। 

बुधवार रात बारिश के बाद गुरुवार को दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ लेकिन देर रात तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में बारिश से दिन और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

 

संबंधित समाचार