Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 127 SDM का हुआ तबादला, शशि भूषण पाठक भेजे गए अमरोहा, देखें लिस्ट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 127 उप जिलाधिकारियों के तबादले किए गए। इनमें ज्यादातर वे अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने एक स्थान पर तीन साल की तैनाती पूरी कर ली थी। लंबे समय से प्रतीक्षित यह सूची रविवार को जारी की गई।

सीतापुर के एसडीएम कुमार चंद्रबाबू को बदायूं स्थानांतरित किया गया। सहारनपुर की एसडीएम संगीता राघव को लखनऊ विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया गया। मथुरा की उपजिलाधिकारी श्वेता को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में सहायक निदेशक बनाया गया। लखनऊ मेट्रो के विशेष कार्याधिकारी अजय आनंद वर्मा को औरैया का एसडीएम नियुक्त किया गया। एलडीए के विशेष कार्याधिकारी शशि भूषण पाठक को अमरोहा का एसडीएम बनाया गया।

1

 

1 (1)

आपातकाल की सच्चाई जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा के कार्यक्रम

आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा इसे लोकतंत्र के काले अध्याय के रूप में प्रस्तुत करेगी। इसके लिए प्रदेश से जिला स्तर तक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें प्रदर्शनियां और संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। रविवार को भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने वर्चुअल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

1 (2)

1 (3)

जिला पदाधिकारियों को अभियान से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। धर्मपाल सिंह ने बताया कि इस दौरान आम लोगों, खासकर युवाओं को, आपातकाल लागू करने वाली कांग्रेस सरकार के काले कारनामों की सच्चाई बताई जाएगी। जिला स्तर पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान होगा और मीडिया के माध्यम से भी जानकारी साझा की जाएगी। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया जाएगा।

1 (4)

उन्होंने बताया कि पार्टी उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक को अभियान का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की योजनाओं के अनुसार, आपातकाल के 50वें वर्ष में जिला स्तर पर प्रभावी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि नई पीढ़ी को कांग्रेस के संविधान विरोधी चेहरे से अवगत कराया जा सके।

यह भी पढ़ेः UP के हर जिले में बनेंगे अत्याधुनिक सीएम कंपोजिट विद्यालय, 39 जिलों में शुरू हुआ निर्माण कार्य

संबंधित समाचार