न्यायलय में पेश हुए अब्बास अंसारी, हेट स्पीच मामले में दायर याचिका पर सुनवाई टली, 26 जून को अगली तारीख  

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मऊ। मऊ सदर सीट से पूर्व विधायक अब्बास अंसारी को नफरत भरा भाषण देने के मामले में दोषसिद्धि और एक विशेष स्थानीय अदालत द्वारा सुनायी गयी दो साल कैद की सजा के खिलाफ दायर अपील पर मंगलवार को जिला एवं सत्र अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि 26 जून नियत की। अंसारी के वकील दारोगा सिंह ने यहां बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए) राजीव कुमार वत्स की अदालत में उनके मुवक्किल की जमानत की अर्जी और विशेष अदालत द्वारा सुनायी गयी सजा पर रोक लगाने की याचिका पर सुनवाई हुई।  इस दौरान अंसारी खुद अदालत में मौजूद रहे। 

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 26 जून नियत की। विगत 22 जून को हुई मामले की पिछली सुनवाई पर अपर जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश कुमार पांडेय ने अभियोजन पक्ष की तरफ से आपत्तियां दर्ज कराने के लिये समय मांगा था, जो अदालत ने उन्हें दे दिया था। अदालत ने शिकायतकर्ता गंगाराम बिंद को फिर से नोटिस जारी करने और अब्बास अंसारी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा दी गई अंतरिम जमानत को अगली तिथि तक बढ़ाने का आदेश दिया था। यह प्रकरण शहर कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ा है। 

अभियोजन पक्ष के अनुसार तीन मार्च 2022 को विधानसभा चुनाव के दौरान पहाड़पुर मैदान में आयोजित एक जनसभा में अब्बास अंसारी ने मंच से मऊ के प्रशासन को चुनाव के बाद 'हिसाब-किताब' करने की धमकी दी थी। इस संबंध में उपनिरीक्षक गंगाराम बिंद की तहरीर पर एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच के बाद मामले में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) ने अब्बास अंसारी को दो वर्ष की कैद और 11 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी थी। अंसारी ने इस दोषसिद्धि के विरुद्ध विशेष अदालत में अपील दाखिल की है। इसी पर आज सुनवाई हुई।

ये भी पढ़े : मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक संपन्न, अमित शाह की अध्यक्षता में 4 राज्यों के मुख्यमंत्री हुए शामिल, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म