एड्स की सूचना पर पत्नी ने छोड़ा! शादीशुदा महिलाओं को निशाना बनाने लगा आरोपी, मुठभेड़ में गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार : गोरखपुर पुलिस ने मुठभेड़ में एक ऐसा शातिर आरोपी पकड़ा है, जो महिलाओं को झांसे में लेकर न सिर्फ उनका यौन उत्पीड़न करता था, बल्कि गहने भी ठग लेता था। आरोपी को एड्स बताया जा रहा है। जब पत्नी को इसकी खबर हुई तो छह महीने पहले वह उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

आरोपी बड़हलगंज क्षेत्र के एक गांव का है। ग्रामीणों के मुताबिक, उसने एक दलित युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। हालांकि इसके बाद भी उसका चाल-चलन ठीक नहीं रहा और वह दूसरी महिलाओं के संपर्क में बना रहा। इस बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ करता था। 

इधर, तीन-चार सालों से उसका गांव में कम रहना हुआ। जब वह दोबारा लौटकर आया तो उसकी पत्नी को पति के एड्स की खबर लगी। एड्स के कारण पत्नी ने उससे किनारा कर लिया और घर छोड़कर अपने मायके चली गई। इसके बाद आरोपी दूसरी महिलाओं को निशाना बनाने लगा। वो ऐसी शादीशुदा महिलाओं को निशाना बनाता, जिनके पति काम को लेकर गांव से बाहर रहते हैं। आरोप है कि वह कई महिलाओं के संपर्क में था। पति की गैर-मौजूदगी में वो महिलाओं को झांसे में लेता। ये बताकर कि वह एक बड़ा व्यापारी है। इस तरह उस पर कई महिलाओं के साथ शोषण करने का आरोप है। 

पुलिस की जांच के आधार पर कहा जा रहा है कि आरोप कई महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। हालांकि महिलाएं उसका असली नाम-पता तक नहीं जानती हैं। चूंकि अब उसके एचआईवी पॉजिटिव होने की बात सामने आ रही है तो इलाके में हड़कंप मचा है। ग्रामीणों के मुताबिक वह बचपन से चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। कुछ समय पहले वह मुंबई चला गया था। वहां भी चोरी के मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई हुई थी। अब पुलिस उसका पूरी कुंडली खंगाल रही है। ये भी देखा जाएगा कि आरोपी वास्तव में एड्स से ग्रसित है या फिर नहीं। 

यह भी पढ़ें:-कांग्रेस सत्ता में आएगी तो फिर लगेगा आपातकाल : दारा सिंह

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

'लगान' के 25 साल, ग्रैंड सेलिब्रेशन और आमिर खान', आशुतोष गोवारिकर और पूरी टीम ने स्पेशल रीयूनियन स्क्रीनिंग में फिर ताज़ा कीं यादें 
FIFA World Cup 2026: कनाडा का 32 साल का इंतजार खत्म... साइल लारिन ने कनाडा को दिलाई 1-1 की बराबरी, पहली बार वर्ल्ड कप में खुला अंकों का खाता
'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबर को भारत ने बताया गलत, सभी भारतीय नाविक सुरक्षित: विदेश मंत्रालय
3 भारतीय नाविकों की मौत का जिम्मेदार, अमेरिका-ईरान पर एक दूसरे का पलटवार, ट्रंप ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार; तेहरान ने कहा 'निराधार'
बरेली में तूफान ने बिजली विभाग में मचाई भारी तबाही, 500 विद्युत पोल टूटे