बदायूं: चार बच्चों की मां से इश्क में मार खाने की भी परवाह नहीं...घर में घुसा तो हो गई पिटाई
ओरछी, अमृत विचार। एक युवक को इश्क का नशा इस कदर चढ़ा कि वह देर रात महिला से मिलने उसके घर पर चला गया। परिजनों ने महिला के साथ उसे देख लिया। युवक की जमकर धुनाई लगाई और घर में बंद कर दिया। महिला का पति रिश्तेदारी में गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
मामला थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव का है। चार बच्चों की मां को पड़ोस में रहने वाले 20 साल के युवक से इश्क हो गया। वह महिला से मिलने के लिए रात में उसके घर पहुंच गया। रात में युवक की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। महिला को युवक के साथ पकड़ लिया। युवक की पिटाई लगा दी और कमरे में बंद कर दिया। शोर की आवाज सुनकर पड़ोसी भी एकत्र हो गए। शुक्रवार सुबह डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने युवक को साथ ले जाने को कहा। महिला के परिजन उसे पुलिस के साथ भेजने से मना कर दिया। डायल 112 पुलिस ने थाने पर सूचना दी। तकरीबन दो घंटे तक पुलिस और महिला के परिजनों में बहस होती रही। कहा कि महिला के पति के घर आने पर ही वह युवक को छोड़ेंगे। इसी दौरान ग्रामीणों ने महिला के परिजनों को समझाकर दरवाजा खुलवा दिया। पुलिस युवक को साथ ले गई। थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि युवक पकड़ा गया है। शिकायत पत्र आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
