Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में बालिका की मौत, आवारा कुत्तों ने शव को नोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोनहा थानाक्षेत्र के टेढ़ीकुईयां गांव मे रविवार को एक 12 वर्षीय बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि सोनहा थाना क्षेत्र के टेढ़ीकुईयां गांव के सिवान में रहमानीनूर (12) निवासी बेलहर कला जनपद संतकबीरनगर जो अपने मामा तुफैल अहमद के घरटेढ़ी कुईयां मे आयी थी रविवार को गांव के आवारा कुत्तों द्वारा उसको नोचा जा रहा था। 

जब गांव वाले कुत्तों को बालिका का शव नोचते हुए देखे तो कुत्तो को वहां से मारपीट कर भगा दिया गया लेकिन तब तक रहमानीनूर की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचनापाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम कैमरे की निगरानी में करायी जायेगी तथा हर पहलुओं की जांच किया जायेगा। 

पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि गांव के लोगो से पूछताछ मे पता चला है कि गांव के आवारा कुत्तों का झुण्ड टहलता रहता है और पिछले वर्षं ऐसे ही एक बुजुर्ग पर हमला करके उनको घायल कर दिया था जिससे उनकी भी इसी स्थिति मे मौत हो गयी थी।

रविवार की सुबह एक लड़के को आवारा कुत्तों ने काट लिया है जिसको इलाज के लिए चिकित्सालय मे इलाज के लिए भेजा गयाहै। प्रथम दृष्टया देखने से लग रहा है कि कुत्तों के हमले से बालिका की मौत हुई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म