शाहजहांपुर: हरदुआ जा रही मालगाड़ी की कपलिंग टूटी, दो भागों में बंटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। गोंडा से हरदुआ जा रही मालगाड़ी की कपलिंग अटसलिया रेलवे फाटक के पास टूट जाने से गाड़ी दो भागों में बंट गई। इस कारण अप लाइन पर डेढ़ घंटे तक संचालन प्रभावित रहा। काठगोदाम और शहीद एक्सप्रेस को रोजा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।

गोंडा से माल गाड़ी हरदुआ जा रही थी। रविवार तड़के 3:45 बजे अटसलिया रेलवे फाटक के निकट उसकी कपलिंग अचानक टूट गई जिससे मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। लोको पायलट और गार्ड ने रेलवे कंट्रोल और रोजा स्टेशन मास्टर को सूचना दी तो रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

रेल अधिकारी-कैरिज विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गार्ड की तरफ के वैगन को इंजन में जोड़कर रोजा यार्ड की तरफ वापस किया गया। इस दौरान मुख्य रेल लाइन पर संचालन ठप हो गया। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

संबंधित समाचार