बदायूं: मैनेजर की नियत थी गंदी...रिकवरी एजेंट की बीवी का बनाया नहाते हुए वीडियो, अब FIR
ओरछी, अमृत विचार। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में रहने वाला युवक बाइक की फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट है। वहीं बिसौली कस्बा निवासी संजीव यादव उसी फाइनेंस कंपनी में मैनेजर है। मैनेजर का रिकवरी एजेंट के घर पर आना जाना था।
आरोपी के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मैनेजर रिकवरी एजेंट की अनुपस्थिति में उसके घर पहुंचा। उस दौरान एजेंट की पत्नी बाथरू में नहा रही थी। संजीव यादव ने उस दौरान महिला का वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा। 26 जून की रात मैनेजर उसके घर आया। उस दौरान घर पर सिर्फ महिला थी। मैनेजर ने महिला को बदनीयत से दबोच लिया।
महिला चिल्लाई तो मैनेजर ने गाली-गलौज करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी और चला गया। एजेंट घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने आपबीती बताई। एजेंट ने पुलिस को वीडियो दिखाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की है। थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर आने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वीडियो कबका है, इसकी जांच की जा रही है।
