बदमाशों ने व्यापारी की चाकू से गोदकर की हत्या, पत्नी को मारी गोली

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

रायबरेली, अमृत विचार। खीरों थाना के महारानीगंज गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर कमरे में सो रहे दंपति पर हमला कर दिया। बदमाशों ने गल्ला व्यापारी की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। वहीं पत्नी के शोर मचाने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को रायबरेली एम्स में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद लोगों का मजमा लग गया। आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया है। 

खीरों थाना के महारानीगंज गांव निवासी सुखदेव (40) अपनी पत्नी सरोजनी देवी के साथ छत पर बने कमरे में सो रहे थे। देर रात अज्ञात बदमाशों ने कमरे में घुसकर सुखदेव पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे बगल में सो रही पत्नी सरोजनी देवी जाग गई। इस पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। बदमाशों के हमले में सुखदेव की मौके पर ही मौत हो गई। 

वही महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। घटना से पूरे जिले में हड़कंप गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के द्वारा फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी संजीव सिन्हा ने बताया कि  हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है।

ये भी पढ़े : Raebareli News : मेड के विवाद में किसान की फावड़ा मारकर हत्या

 

 

संबंधित समाचार